प्रांतीय वॉच

किराना सूची नहीं टांगने पर लगाया गया जुर्माना : विमल सिंह

Share this
  • बड़े किराना व्यापारियों पर कार्रवाई व जुर्माना आदि शुरू
अक्कू रिजवी/कांकेर : जिला मुख्यालय कांकेर शहर में बहुत दिनों से शिकायत थी की किराना व्यापारी मूल्य सूची नहीं रखते तथा महंगा सामान बेचते हैं शिकायतों के पश्चात कलेक्टर महोदय ने 5 सदस्यों की एक टीम गठित कर दी थी और उन्हें कार्रवाई हेतु अधिकार दे दिए थे उक्त टीम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज मंगलवार दिनांक 11 मई 2021 को क्लेक्टर द्वारा गठित टीम के प्रमुख विमल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, महेन्द्र  श्याम कार्तिक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका, निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, नंद किशोर हिरवानी नमूना सहायक, एवम सुनीता देवांगन खाद्य निरीक्षक ने दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के नियम का उल्लंघन करते पाये जाने पर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार फब्यानी पर 2000/ का जुर्माना लगाया गया। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित दर आम 80-90, अंगूर 100-120, सेब 160-200,  से अधिक मूल्य पर फल विक्रेता दीपक मंडावी ,राम नगर कांकेर द्वारा आम 100 रुपए किलो, अंगूर 160 रुपये किलो एवम सेब 250 रुपये किलो बेचते पाये जाने पर 1000/रुपये का जुर्माना लगाया गया। विमल सिंह के नेतृत्व में यह टीम शहर का भ्रमण करते हुए दुकानों में जाकर मूल्य सूची देख रही है तथा सामान मंहगा न बेचने की चेतावनी भी दे रही है। इस लोकप्रिय समाचार पत्र में संबंधित शिकायत प्रकाशित होने का असर बिल्कुल साफ दिख रहा है…!!
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *