प्रांतीय वॉच

निगरानी दल ने कपड़ा दुकान खोल विक्रय करने पर लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना

Share this

रविशंकर गुप्ता/अम्बिकापुर : कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री प्रदीप कुमार साहू एवं टीम के द्वारा पुराना बस स्टैंड में आस पस  के क्षेत्रों में नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुराना बस स्टैंड में स्थित कपड़ा दुकान कुमार मैन्स कलेक्शन में लॉकडाउन के दौरान सामने का शटर गिराकर अंदर में ग्राहकों को कपड़ा विक्रय कर रहा था। दुकान संचालक खुद कोरोना पोसिटिव होने के बावजूद अपने 6 कर्मचारियों के साथ दुकान के अंदर से सामान विक्रय करते पाया गया। एसडीएम ने इसे लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए दुकान संचालक के पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नही करने की चेतावनी दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *