BREAKING CG NEWS

Eknath Shinde Helicopter: एकनाथ शिंदे के हेलिकॉप्टर में फिर आई खराबी, पहले भी टल चुका है हादसा!

Share this

Eknath Shinde Helicopter: Another malfunction in Eknath Shinde’s helicopter, accident averted before

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर हादसे से बच गए । दरअसल, उनका हेलीकॉप्टर पंढरपुर से मुंबई के लिए निकलते समय अचानक खराब हो गया। खराबी के कारण उन्हें करीब 20 मिनट तक हेलिपैड पर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एकनाथ शिंदे अब पुणे के रास्ते से मुंबई आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे के साथ आ रहे सभी लोग सुरक्षित हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुरुवार को कार्तिकी एकादशी की तैयारियों और विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर व चंद्रभागा नदी क्षेत्र का जायजा लेने पंढरपुर गए थे।

इससे पहले इसी साल के मई महीने में भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलिकॉप्टर में खराबी सामने आई थी। खराब मौसम और तेज तूफानी हवाओं की वजह से उनका हेलिकॉप्टर बीच रास्ते में भटक गया था। हालांकि पायलट ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाई और समय रहते हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ लिया था। उसने हेलीकॉप्टर की जुहू के पवन हंस हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग कराई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *