प्रांतीय वॉच

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओ पर हुए बर्बता हत्या के विरोध मे भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Share this
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरो के सामने दिया धरना, टीएमसी के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी

 पुलस्त शर्मा/मैनपुर : पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 मई बुधवार को देशभर में धरना दिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर आज भाजपा मंडल मैनपुर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रत्येक बुथो पर टीएमसी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया दोपहर 2 बजे से 5 बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के बाहर धरने पर बैठे और टीएमसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा उनके निवास में तोड़फोड़, आगजनी एवं उनकी हत्या के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर मंडल स्तर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरो के सामने तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी गुंडों व ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध जताते कड़ी निंदा किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने कि पूरी भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ उनके साथ खड़ी है, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व देश भर में संगठन के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जो पश्चिम बंगाल के टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी व उनके कार्यकर्ताओं का अमानवीय चेहरा सामने आया है वे हिंसा और आगजनी पर उतर आए हैं जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी करते हैं। मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे भाजपा कार्यकर्ताओ पर जिस प्रकार निर्ममता के साथ हिंसा हत्या किया गया जिसकी जितनी भी निंदा किया जाये कम है चुनाव जीतने के बाद यह हाल है तो आने वाले पांच वर्ष पश्चिम बंगाल की जनता के लिये कष्टप्रद होगा। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने अपने निवास के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी ने अलौकतांत्रिक तरीका से अपने पद का घमंड कर रही हैं चुनाव में हार जीत लगा रहता है ममता बनर्जी नंदीग्राम में अपनी हार को बर्दास्त नहीं कर पा रही हैं इस कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या मारपीट और उनके घरों में आगजनी करवाकर बदला ले रही हैं जिसकी जितनी भी निंदा किया जाये कम है। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप सें भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा जिला संयोजक आरटीआई रूपेश साहू, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष घनश्याम मरकाम, महिल मोर्चा अध्यक्ष कुमारी पटेल, महामंत्री बब्बी सचदेव, मनोज निर्मलकर, सुनील पटेल, आभाष निषाद, इमरान खान, सवितानंद साहू, हरीश यादव, यमन नायक, कृष्णा नेताम, नंदनी पाण्डेय, तुलसी राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो के सामने ममता बनर्जी व टीएमसी के समर्थको के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कड़ी निंदा किये है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *