प्रांतीय वॉच

लखनपुर विकासखंड में बुधवार को कोरोना के 52 नए मामले आये सामने, नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विकासखंड के विभिन्न स्थानों में 5 मई दिन बुधवार  को स्वास्थ्य अमला के द्वारा 175 लोगों का कोरोना जाँच किया गया जांच उपरांत 52 लोगों की कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 112 लोगों का एंटीजन मैथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 01,09,10,,में दो-दो कोरोना संक्रमित वार्ड क्रमांक 04 में 3 वार्ड क्रमांक 11में 10   वार्ड 03 वार्ड 15 में एक एक  कोरोना संक्रमित मरीज सहित ग्राम बन्धा में 4 ग्राम ,कटिण्दा पतराटोली अम्बिकापुर में तीन -तीन ग्राम,लटोरी,कुंवरपुर,चुकन डाड़,तुंनगुरी में दो दो कोरोना संक्रमित मरीज़ सहित ग्राम लिपिंगी,कुसु, पररी, अमदला,कोरजा,केवरा जुड़वानी, सलका, सिरकोतँगा उदयपुर  में एक एक कोरोना संक्रमित मरीज़ पाये गए हैं। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित  मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है। साथ ही 63 लोगों का rt-pcr मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है जांच के दौरान विनोद भार्गव, अनिल विश्वकर्मा, कृपा शंकर श्रीवास, अनिल तिर्की ,दीपक भगत, गुलाब सिंह, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे उक्त जानकारी लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड 19  नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *