रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के आदेशानुसार सभी 10 जोनों में सभी 70 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के जरुरतमंद 100 परिवारों को जोन की टीम के माध्यम से सम्बंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में राशन के पैकेट वितरित करने का कार्य तेज गति से निरंतर प्रगति पर है | इस क्रम में आज नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री सुन्दर जोगी ने दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत 100 जरुरतमंद परिवारों को जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा एवं जोन की टीम की उपस्थिति में राशन के पैकेट टोटल लॉकडाउन अवधि में वितरित किये | इसके अतिरिक्त एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद श्री जोगी ने वार्ड के पात्र नागरिकों को नये राशन कार्ड वितरित किये | इसी प्रकार नगर निगम जोन क्रमांक 1 की टीम ने वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 में जरुरतमंद 100 परिवारों को वार्ड पार्षद श्रीमती गोदावरी ग़ज्जू साहू के नेतृत्व एवं जोन कमिश्नर श्री सुभाष चंद्राकर, सहायक अभियन्ता श्री शरद देशमुख, श्री गजानन कँवर, उपअभियन्ता श्री दीपक देवांगन की उपस्थिति में वितरित किये | जोन 3 की टीम ने गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद श्री पुरुषोत्तम चन्द्र बेहरा के नेतृत्व एवं जोन कमिश्नर श्री महेन्द्र पाठक एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री सीएस प्रधान सहित जोन 3 की टीम की उपस्थिति में वार्ड के 100 जरुरतमंद परिवारों को लॉकडाउन अवधि में राशन पैकेट वितरित किये|
निगम एमआईसी सदस्य ने दानवीर भामाशाह वार्ड के जरुरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन पैकेट, नये राशन कार्ड भी बाँटे

