- करोना संक्रमण में संकीर्ण मानसिकता के राजनीतिक करने का लगाया आरोप
संजय महिलांग/नवागढ़ : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के नेता एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं कांग्रेस भाजपा को पता ही नहीं कि गहन संकट के समय राजनीतिक क्षुद्रता का परिचय देकर अपयश के अलावा और कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। बेमेतरा जिला के चारो विधानसभा क्षेत्र में कोविड़ 19 जिस तरह से कहर बरपा रहे हैं और उससे बचने के जो उपाय किये जा रहे हैं वो सिर्फ उट के मुँह मे जीरा साबित हो रहे हैं।
न नगरीय निकायों में बने हॉस्पिटल में बेड,आक्सीजन, दवाई, स्टॉफ, डॉक्टर, नर्स, सहित अति आवश्यक साधन उपलब्ध कराया गया है न ही एम्बुलेंस की पर्याप्त हैं। साथ अगले चरण के टीकाकरण अभियान को शुरू करने पर जिस तरह केंद्र सरकार मूल्यों को लेकर संदेह पैदा कर रही हैं, उससे यही पता चलता है कि आपदा के समय ओछी राजनीति करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जा रहा है। बेमेतरा जिले में एक मई से टीकाकरण अभियान आरंभ करना है।जिस तरह केंद्र सरकार टीकों पर कब्जा कर रही है। इस शरारत भरे आरोप का मकसद केवल संकीर्ण राजनीतिक हित साधना है।
चूंकि कांग्रेस का एक मात्र मकसद येन-केन प्रकारेण केंद्रीय सत्ता को नीचा दिखाना है, इसलिए उसके नेताओं ने कभी लॉकडाउन लगाने में देरी को लेकर सवाल उठाए तो कभी कहा कि उसे खत्म क्यों नहीं किया जाता? इसी तरह उन मसलों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा गया, जिनके लिए राज्य सरकारें जवाबदेह थीं। आखिर इसे क्या कहेंगे कि कांग्रेस टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए तो संकल्पित दिख रही है, लेकिन उसके कई बड़े नेताओं ने इस तथ्य को सार्वजनिक करना उचित नहीं समझा कि खुद उन्होंने टीका लगवा लिया है? कांग्रेसी नेता केवल यहीं तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने टीका बनाने अथवा उनका उत्पादन करने वाली भारतीय कंपनियों को कठघरे में खड़ा करने का भी काम इस हद तक किया कि उन्हें इस सवाल से दो-चार होना पड़ा कि क्या वे टीका बनाने वाली विदेशी कंपनियों की पैरवी कर रहे हैं?

