प्रांतीय वॉच

मेडिकल काॅलेज के डीन ने डॉक्टरों को लिखा पत्र, कहा- प्राइवेट प्रैक्टिस न करें, मरीजों का इलाज हो रहा प्रभावित

Share this

रायपुरः कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना सामने आ रहे नए मरीजों के आंकड़ों ने अस्पतालों की व्यवस्था बिगाड़ दी है। हालात को देखते हुए रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन ने लिखा मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों को पत्र लिखकर प्राइवेट प्रैक्टिस न करने की सलाह दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। मेकाहारा के डॉक्टर और कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल 12666 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और बीते 24 घंटे में 11223 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 199 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 7310 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

कल 12666 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 52 हजार 362 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5 लाख 51 हजार 217 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,23,835 हो गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *