- टीकाकरण नोडल अधिकारी होने के बाद भी कार्य स्थल में अनुपस्थित पाए गए
प्रकाश नाग/केशकाल : कोंडागांव जिला में लगातार लोगों को टीका लगाने हेतु जोर दिया जा रहा है जिसको लेकर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा सभी ब्लॉकों में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर लोगों को टीका लगवाने शिविर लगाया जा रहा है । जिसको लेकर शुक्रवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा द्वारा केशकाल और विश्रामपुरी विकासखंड में टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण केंद्रों में जा कर टीकाकरण प्रक्रिया को देखा। इस दौरान कलेक्टर ने केशकाल के मुंगबाड़ी टीकाकरण केंद्र में पहुंचे कर निरीक्षण किया जहां पर नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी चेतन मण्डावी ने अनुपस्थित पाए पाए गए । टीकाकरण केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा ने आधे घण्टे पश्चात नोडल अधिकारी को अन्यत्र कहीं जाने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने इसे कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चेतन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। यदि कारण बताओ नोटिस पर तीन दिवसों के भीतर सन्तुष्टिकर जवाब ना प्राप्त होने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

