प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने केशकाल एवं विश्रामपुरी के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल :  कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा विश्रामपुरी एवं केशकाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केशकाल में नवनिर्मित 100 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया जहां पर 30 बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की गयी है। इस सेंटर को कल से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी यहां सारी व्यवस्थाएं आज पूरी कर दी गयी हैं। इसके पश्चात उन्होंने केशकाल बसस्टैण्ड पर बनाये गए कोविड टेस्टिंग सेंटर पर पहुंच वाहनों की जांच व्यवस्था को देखा। डॉक्टरों से बात भी की जिसमें उन्होंने बताया कि यहां सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है एवं आने वाले सभी वाहनों की जांच उपरांत ही उन्हें गुजरने दिया जा रहा है।

शनिवार से विश्रामपुरी एवं केशकाल के सेंटर होंगे चालू

इसके पश्चात कलेक्टर ने विश्रामपुरी स्थित 50 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर पहुंचे। जहां कलेक्टर ने मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर 10 बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। यह दोनों केशकाल एवं विश्रामपुरी के कोविड केयर सेंटर कल से कार्यशील हो जाएंगे। इनमें मरीजों की भर्ती भी प्रारम्भ कर दी जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *