यामिनी चंद्राकर / छुरा : राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में लिए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय के नियुकि होने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सन्तोष उपाध्याय जी विधायक रहते हुए राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर पर्याय करते थे उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है जैसे क्षेत्र के पहुचहीन ग्रामो में पक्की सड़क निर्माण, ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में पक्की बाजार सेड निर्माण ,ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण, क्षेत्र के नदियों में पक्के पुल का निर्माण के साथ कई जनकल्याणकारी कार्य कराए गए है आज भी उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए समय समय पर अखबार व पत्र व्यवहार करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित कराते आये है।आज प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।सन्तोष उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किये जिसने पर बधाई दी गई है बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से लेखराज धुर्वा सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा, छत्तर सिंह ठाकुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गरियाबंद, खेमचंद जैन, तुलाराम साहू,आलाराम ठाकुर, तुलसी राम साहू,रविशंकर देवांगन, रिंकू सचदेवा, ऋतुराज शाह,सफर सचदेवा, सरवर खान, जोधी निर्मलकर,देवसिर सिन्हा, इमरान अली,सुनीता चन्द्राकर,रजनी लहरे,सन्तोषी साहू,सुषमा सोनपिपरे, जितेंद्र ध्रुव सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य लिए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

