CG ED RAID BREAKING: ED enters again early in the morning! Raids in 3 cities including Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED ने बड़ी कार्रवाई की है । दरअसल, राजधानी रायपुर समेत धमतरी भिलाई में कई ठिकानों पर दबिश दी है। एक साथ तीन शहरों में हुई इस अचानक छापेमारी से संबंधित इलाकों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की अलग-अलग टीमें स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ सुबह तड़के संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं। टीमों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले या किस घोटाले के तहत की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं हुआ है कि किन लोगों या प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर यह दबिश दी गई है। जैसे ही इस छापेमारी से जुड़ा कोई नया अपडेट या आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

