SHARAD PAWAR HOSPITALIZED: Sharad PAWAR’s health deteriorates again, admitted to Breach Candy Hospital after complaints of hydration
मुंबई। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी दी कि उन्हें डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या हुई है।
सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुप्रिया सुले ने बताया कि बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह डिहाइड्रेशन की वजह से हुआ है।
उन्होंने अपनी भागदौड़ कम करने और आराम करने की जरूरत है, लेकिन बाबा किसी की सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
पार्टी की बैठक बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचीं सुले
एनसीपी (एसपी) के सूत्रों के अनुसार, सुप्रिया सुले नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे द्वारा बुलाई गई एक बैठक में हिस्सा ले रही थीं। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही वह बैठक को बीच में छोड़कर सीधे उनके पास अस्पताल पहुंच गईं।
हाल ही में फेफड़ों के संक्रमण का हुआ था इलाज
गौरतलब है कि 85 वर्षीय दिग्गज नेता शरद पवार को कुछ समय पहले ही सीने और सांस की नली में संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

