प्रांतीय वॉच

मायुम की जागृति शाखा ने मनाया महिला दिवस

Share this

विकास अग्रवाल/ खरसिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खरसिया मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर अपनी विचारधाराओं सामाजिक राजनीतिक सरोकार और देशभर में महिलाओं द्वारा पाई गई उपलब्धियों का बखान किया गया। महिलाओं ने अपने अपने विचार रखे आज दुनिया भर में नारी शक्ति का डंका बज रहा है नारी शक्ति हमेशा पूजनीय रही है वर्तमान समय में पुरुष और नारी में कोई असमानता नजर नहीं आती। खरसिया नगर की प्रतिष्ठित महिला डॉक्टर प्रेमा षड़ंगी का सम्मान कर उनको सुंदरकांड पाठ की प्रति भेंट कर महिला सशक्तिकरण का दुपट्टा पहनाया गया वहीं स्थानीय पुलिस चौकी में जागृति शाखा की महिलाओं द्वारा उपस्थित महिला कांस्टेबल और चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम का भी सुंदरकांड पाठ की प्रति भेंट कर उनका सम्मान किया गया। आज हुए इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका इन महिलाओं की रही अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल आशा अग्रवाल प्रीति गिरधर अग्रवाल रजनी अग्रवाल सरिता अग्रवाल श्वेता गोयल लता अग्रवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खरसिया में विभिन कार्यक्रम किये।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *