वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। सोनिया गांधी ने आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में वीर सावरकर को लेकर विवादित दावा किया है। इसपर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के परिवार ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है। वीर सावरकर के परिवार ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है।
सावरकर के पौत्र के बेटे (पैतृक प्रपौत्र) सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजकर उनके संस्मरण में सावरकर के बारे में लिखी गई दो टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि किताब में सावरकर की भूमिका और विचारधारा को गलत तरीके से पेश किया गया है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने और गलत तथ्यों को सुधारने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर सक्षम अदालत या प्राधिकरण में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

