BREAKING CG NEWS

50 लाख का लेनदेन, बढ़ता कर्ज और 19 पन्नों का सुसाइड नोट! पूर्व स्कूल संचालक की मौत से मचा हड़कंप

Share this

कोरबा: कोरबा के जेंजरा बाईपास के पास पेड़ पर पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे से लटका मिला उसकी जेब से मिले 19 पन्नों के सुसाइड नोट में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 50 लाख रुपए लेने, बिचौलिए की मौत के बाद रकम फंसने और कर्ज बढ़ने का जिक्र है। मृतक की पहचान ग्राम ढेलवाडीह निवासी शिवचरण साहू (36) के रूप में हुई है।

CG NEWS : चखना सेंटर बना अवैध शराब का अड्डा! 200 रुपए में बिक रही देशी शराब

शिवचरण ने अपने सुसाइड नोट में लेनदारों पर दबाव बनाने और परेशान करने की बात भी लिखी है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में स्कूल खोलने के बाद नुकसान होने से शिवचरण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। घटना घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *