CG WEATHER UPDATE: The impact of Cyclone Akwan will be seen! Rain likely in several districts
रायपुर. देवउठनी पर्व पर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं. पोस्ट मानसून सीजन का तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) आज उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर टकरा सकता है.
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है. (Weather Forecast Today) वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अतिरिक्त 22 से 25 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. ऐसे में अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के आंकड़ों से अहम रहने वाले हैं.
किन इलाकों में बारिश का है अलर्ट
प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. (Akvan Impact On CG) इसके मुताबिक, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
तबाही मचाएगा साइक्लोन अकवान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है. 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे यह 15.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था. इसके 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के निकट उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान तूफान की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तथा झटकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आर्द्रता बढ़ने और बारिश का दौर सक्रिय होने की स्थिति बनी है.
धान खरीदी के बीच बारिश
प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है. ऐसे में उपार्जन केंद्रों और एमएसपी पर धान बेचने वालों के सामने फिर चुनौती खड़ी हो गई है. अर्नब और मुरासु के प्रभाव से कई किसानों की धान बरबाद हो गई थी. अब फिर उपार्जन केंद्रों में सुचारु धान व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को अपने धान बचाने के लिए कठिनाई हो सकती है.

