BREAKING CG NEWS

Cyclone Akwan Alert: चक्रवात ने बदली चाल! अब ओडिशा के पुरी से टकराने की आशंका

Share this

Cyclone Akwan Alert: The cyclone has changed course! Now there is a possibility of it making landfall in Puri, Odisha,

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात ‘अकवान’ ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर से ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने का अनुमान है। इसके प्रभाव से बंगाल में 19-21 नवंबर के दौरान भारी से अति भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कोलकाता में भी गुरुवार से तीन दिन पानी बरसने के आसार हैं।

महानगर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। चक्रवात को लेकर राज्य प्रशासन सतर्क है। तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहां के मछुआरों को 19-20 नवंबर को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

चक्रवात का बदला मार्ग

बुधवार सुबह तक चक्रवात के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान था। इसके भीषण चक्रवात के रूप में पहुंचने और उस वक्त हवा की अधिकतम निरंतर गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान था।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *