10 FIRs, blackmailing and fraud allegations… Now Raipur police will interrogate Deepak Tandon for three days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित दीपक टंडन को पुलिस ने आज रायपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस 19 नवंबर तक दीपक टंडन से पूछताछ करेगी, जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
न्यायालय की अनुमति के बाद पुलिस दीपक टंडन को रिमांड पर लेकर ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोपों को लेकर पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस उसके नेटवर्क, गतिविधियों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। निर्धारित रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 19 नवंबर को दीपक टंडन को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

