Rahul Gandhi Phone Tapping: Rahul Gandhi’s big allegation! Said- ‘My phone is being tapped, I have evidence’
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनका फोन टैप हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में हैं। इसलिए सरकार उनका फोन टैप करा रही है।
पिछले कुछ समय से राहुल गांधी केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। कभी SIR तो कभी चुनाव में धांधली को लेकर वो केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। फोन टैपिंग के मामले में राहुल गांधी ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों के सबूत उनके फोन में है। इसलिए केंद्र सरकार के इशारे पर टैप कराया जा रहा है।
क्यों हो रही फोन टैपिंग
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से आमने-सामने की बहस को लेकर कहते हैं कि वो इस बहस में ये साबित कर देंगे कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर का कर रहा है? कौन देश विरोधी है? ऐसी कई जानकारी उनके फोन में है। इसलिए फोन टैपिंग की जा रही है। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि अगर दोनों के बीच बहस हुई तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।
इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान जब राहुल से पूछा गया कि बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है तो फिर बाहर बहस की बात क्यों कर रहे हैं। इस उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है। राहुल ने कहा कि उन्हें कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया।

