Bangladesh’s big statement on Sheikh Hasina’s return! Said – All this is just a political show…
नई दिल्ली। बांग्लादेश की सरकार ने वहां की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने के दावे को दिखावा करार दिया है। सरकार ने कहा कि पूर्व पीएम हसीना का भारत से देश लौटने का कोई इरादा नहीं है। सरकार की प्रतिक्रिया तब आई है जब कुछ घंटे पहले ही शेख हसीना ने सरकार से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी।
सरकार ने बताया राजनीतिक दिखावा
देश में छात्रों के आंदोलन के बाद से भारत में शरण लेकर रह रहीं शेख हसीना देश लौटने की इच्छा रखती हैं। उनका मानना है कि जो भी हो देश की मिट्टी पर ही हो। इसलिए वो वापस जाने का मन बना रही है जिस वजह से उन्हें नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की आवश्यकता है। नए दस्तावेजों की मांग पर मुख्य अभियोजक मो. अमीनुल इस्लाम ने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों में बताई गई हसीना की हालिया गतिविधियां “केवल राजनीतिक दिखावा” हैं।
‘द डेली स्टार’ के अनुसार, इस्लाम ने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों में बताई गई उनकी हालिया गतिविधियां केवल राजनीतिक दिखावा हैं। उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि वह बांग्लादेश लौटने के लिए वे कानूनी कदम नहीं उठा रही हैं, जो उन्हें उठाने चाहिए।
बांग्लादेश ने बताया राजीनितक दिखावा
हसीना के नए पासपोर्ट के लिए किए गए आवेदन पर किए गए सवाल पर इस्लाम ने कहा कि फिलहाल, हमारा यही कहना है कि वह वापस नहीं आएंगी और ये गतिविधियां केवल राजनीतिक दिखावा हैं। बता दें कि 2024 में प्रदर्शनकारियों पर हुई घातक कार्रवाई के मामले में एक विशेष न्यायाधिकरण ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। हालांकि ये सजा उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई है।
छात्र विद्रोह की वजह से देश छोड़ना पड़ा
छात्रों के विद्रोह की वजह से अवामी लीग सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी, जिसके बाद से हसीना को बांग्लादेश छोड़ कर पड़ोसी देश भागकर भारत में आकर शरण लेना पड़ रहा है। इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने हसीना को भगोड़ा आतंकवादी और तानाशाह करार दिया।

