EOW’s action in liquor, coal levy and medical scams! Raids on 16 bases
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और गरियाबंद जिलों में कुल 16 ठिकानों पर तलाशी ली गई।
शराब घोटाले से जुड़े 6, कोल लेवी मामले में 6 और मेडिकल घोटाले में 4 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं।
EOW के अनुसार, जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपियों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

