CG HIGH COURT: stamped the service of 19 judicial officers, responsibility also changed in the registry
CG HIGH COURT : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम आदेश जारी किए हैं। उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि की गई है। वहीं, हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में पांच अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इसके अलावा बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति भी की गई है।
19 अधिकारियों की सेवा हुई संपुष्ट
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 से उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा संपुष्ट की गई है। इनमें वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले शामिल हैं।
रजिस्ट्री में पांच अधिकारियों को पदोन्नति
हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में भी पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं, जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है। ये सभी पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो साल की अवधि के लिए की गई हैं।
बेमेतरा में भी हुई नियुक्ति
हाईकोर्ट की ओर से जारी प्रशासनिक आदेशों में बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति भी शामिल है। इन फैसलों के तहत न्यायिक अधिकारियों की सेवा पुष्टि, रजिस्ट्री में पदोन्नति और जिला न्यायालय में नियुक्ति से जुड़े अलग-अलग निर्णय लिए गए हैं।

