देश दुनिया वॉच

Raipur News: थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी, BJYM नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार

Share this

Raipur News: Vandalism in police station and misbehavior with TI, BJYM leader Shubhankar Dwivedi arrested.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसपर पुलिस द्वारा जब्त DJ वाहन को छुड़वाने के दौरान गुढ़ियारी थाना में तोड़फोड़ और टीआई से बदसलूकी का आरोप है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, हालांकि वह मौके से फरार हो गया था. गिरफ्तार के बाद अब आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी है.

गणेश पक्ष में निर्धारित समय-सीमा के बाद डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी. डीजे वाहन को जब्त कर लिया गया, जिसे छुड़वाने के लिए भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गुढ़ियारी थाना पहुंचा. आरोप है कि यहां कार्रवाई के विरोध में शुभांकर ने टीआई कक्ष में तोड़फोड़ हुई. साथ ही टीआई नरेंद्र साहू के साथ बदसलूकी की गई. इसके बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने को लेकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है.

कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर किया था प्रदर्शन

इस घटनाक्रम के बाद शुभांकर द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए, जिसमें पुलिस के खिलाफ बयान दिए गए. मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया. शहर कांग्रेस रायपुर के अध्यक्ष मेनन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की भी मांग की

मामले में गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित दुर्व्यवहार सामने आया था. इस लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपा था. संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *