BREAKING CG NEWS

CG NEWS: गोवंश हत्या मामले में हाईवोल्टेज ड्रामा, आरोपियों को देखते ही भड़के हिंदू संगठन

Share this

CG NEWS:High voltage drama in cow slaughter case, Hindu organizations angry after seeing the accused

राजनांदगांव: गौरी नगर में गोवंशों की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शनिवार को शहर में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला और उनसे उठक-बैठक भी कराई। इसके बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस बीच आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पहुंचे पदाधिकारी उन्हें देखते ही आक्रोशित हो गए। इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। न्यायालय परिसर में उस समय काफी गहमागहमी का माहौल बन गया, जब हिंदू संगठन के पदाधिकारी आरोपितों के करीब पहुंचने का प्रयास करने लगे।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपितों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बिठाया और न्यायालय परिसर से बाहर निकालकर जेल दाखिल करा दिया। घटना को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपितों को सुरक्षित जेल पहुंचाया गया।

गोवंश हत्या के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में पहले से ही आक्रोश था। शुक्रवार रात संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सर्विस रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी रात 12 बजे तक सड़क पर डटे रहे और आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग करते रहे। शनिवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किए जाने के दौरान एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *