BREAKING देश दुनिया वॉच

KOLKATA DURGA PUJA HADSA: कोलकाता भगदड़ पर अमित शाह ने जताया शोक, घायलों से कर सकते है मुलाकात

Share this

KOLKATA DURGA PUJA HADSA: Amit Shah expresses grief over Kolkata stampede, can meet the injured

KOLKATA DURGA PUJA HADSA: कोलकाता। दुर्गा पूजा के मौके पर पश्चिम बंगाल में हुए हादसे में पीड़ितों से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम से ही कोलकाता में हैं। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को भगदड़ में घायलों से मिलने के लिए अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। वो इस घटना की वजह से अपने पहले से तय पूजा कार्यक्रमों को एक दिन के लिए टाल दिया है।

शनिवार की शाम पहुंचे कोलकाता

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा सकते हैं। हादसे में घायल हुए ज्यादातर पीड़ितों का यहीं पर इलाज चल रहा है। हालांकि उनके बदले हुए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।

अमित शाह के ट्रॉमा सेंटर जाने की बात सामने आ रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक स्थिति साफ नहीं की गई है। एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में दो घायलों का इलाज चल रहा है। इससे पहले अमित शाह ने पूजा में मची भगदड़ पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि मुझे भगदड़ की खबर मिली है, मैंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है। जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रशासन को हर संभव मदद के लिए लगाया गया है। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को टाल कर पहले घायलों से मिल की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ दें।

क्यों हुई भगदड़

पूजा में भगदड़ की जो वजह सामने आ रही है वो भीड़ और बारिश बताई जा रही है। भारी भीड़ और बारिश की वजह से हालात बिगड़ने लगे। बारिश के शुरू होते ही पंडाल के बाहर लाइन में इंतजार कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए अंदर की और आने लगे। कुछ लोग इस दौरान दौड़ने लगे। इसी वक्त कुछ लोग सीढ़ी से गिरे तो कुछ लोग सड़क पर गिरे जिससे भगदड़ मच गई।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *