BREAKING देश दुनिया वॉच

Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र इसी महीने! परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर बड़ा प्लान

Share this

Parliament Special Session: Special session of Parliament this month! Big plan on delimitation and women’s reservation bill

रायपुर: संसद के विशेष सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार इसी महीने विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए यह सत्र बुला सकती है. सरकार ने अभी तक मॉनसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया है.

सूत्रों का कहना है कि सरकार न सिर्फ कुछ सहयोगी दलों बल्कि विपक्ष के कुछ छोटे दलों के साथ भी बातचीत कर रही है. माना जा रहा है कि परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है.

BRICS संसदीय फोरम को देखते हुए तय होंगी तारीखें

सूत्रों के अनुसार, 26-27 अक्टूबर को संविधान सदन में आयोजित होने वाले 12वें BRICS संसदीय फोरम को ध्यान में रखते हुए विशेष सत्र की तिथियां तय की जा सकती हैं. सरकार इस अंतरराष्ट्रीय संसदीय आयोजन के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सत्र का कैलेंडर अंतिम रूप दे सकती है. सूत्रों का कहना है कि अगर विशेष सत्र बुलाने का फैसला होता है तो सांसदों को करीब एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किया जा सकता है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *