BREAKING CG NEWS

CG CRIME: पुरानी रंजिश में खूनी खेल! युवक की चाकू से हत्या कर बाईपास पर फेंकी लाश

Share this

CG CRIME: Bloody game in old rivalry! Young man stabbed to death and body thrown on bypass

CG CRIME: बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, फदहाखार गेट के पास कुछ युवकों ने ओम लहरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी आरोपियों ने उसे कुछ दूर तक घसीटा और बाद में शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक युवक

मामले की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम और विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। टीम द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाई जा रही है इसके बाद पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई करेगी। मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों और हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आने की संभावना है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *