BREAKING CG NEWS

Ujjain Shahi Masjid: मस्जिद का हिस्सा हटाने से पहले बवाल, पथराव-लाठीचार्ज में महिला TI घायल

Share this

Ujjain Shahi Masjid: Chaos before removing part of mosque, woman injured in stone-lathicharge

उज्जैन। एक तरफ जहां महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ शाही मस्जिद के एक हिस्से को गिराने को लेकर बवाल मच गया है। शहर काजी की अपील को न मानते हुए उपद्रवियों ने फिर से पत्थरबाजी की।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मामले में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। उज्जैन प्रशासन और शहर काजी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

पुलिस और उपद्रवियों के बीच हिंसक झड़प

इससे पहले सोमवार सुबह प्रशासन जब बाधक हिस्सा हटाने पहुंचा तो उपद्रवियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान नारेबाजी हुई और कुछ समाजजन ने कार्रवाई का विरोध भी किया। उपद्रव करने की कोशिश कर रहे लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज का एक तबका आगर नाके पर जमा हो गया।

शहर काजी ने क्या अपील की?

उज्जैन में शादी मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर शहर काजी खलीर्कुरहमान ने कहा कि मस्जिद का मसला रात में ही हल हो चुका है। समाज के लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना वजह बाजार में न खड़े हो और वहां न जाएं। ऐसी कोई बात नहीं है जिसके पीछे हम वहां जाएं। जिस बात के लिए वादा हुआ है वो काम पूरा होना है। वो लोग अपने काम को कर रहे हैं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। अफवाहों की वजह से घर से बाहर न निकलें।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *