CHHATTIAGARH: CM Sai’s big statement on crop damage due to rain!
CHHARTISGARH: रायपुर। तूफान की वजह से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही थी जिस वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है । इसी कारण CM साय ने किसानों को दिलासा दिया है , उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का सर्वे होगा. हम स्वयं आकलन करने जा रहे हैं. आकलन के बाद मुआवजा दिया जाएगा.
सुकमा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बारिश की कारण कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने जा रहे हैं. फसल, मकान का नुकसान हुआ है. पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे.

