BREAKING CG NEWS

CG POLICE TRANSFER: SI-ASI समेत 24 पुलिस कर्मियों का तबादला

Share this

CG POLICE TRANSFER: 24 police personnel, including SI-ASI, transferred.

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस में फेरबदल किया गया है। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।

सभी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं।

 

उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के तबादले

उप निरीक्षक रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, सहायक उप निरीक्षक आलोक सोनी को थाना लखनपुर से थाना अंबिकापुर, सहायक उप निरीक्षक ललन प्रसाद गुप्ता को थाना गांधीनगर से थाना कमलेश्वरपुर, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ को थाना कमलेश्वरपुर से थाना लखनपुर और सहायक उप निरीक्षक गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।

प्रधान आरक्षकों के हुए ट्रांसफर के आदेश

इसी प्रकार प्रधान आरक्षक विमल कुमार सिंह को यातायात शाखा से चौकी केदमा, प्रधान आरक्षक नामूल राम को चौकी केदमा से रक्षित केंद्र, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय को थाना लखनपुर से थाना गांधीनगर, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह को थाना गांधीनगर से थाना लखनपुर और प्रधान आरक्षक जगदीप सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से साइबर सेल अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

 

इन आरक्षकों के हुए तबादले

आरक्षक अतुल शर्मा को थाना सीतापुर से थाना गांधीनगर, आरक्षक दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र से थाना सीतापुर, आरक्षक अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र से थाना लुंड्रा, आरक्षक सतीश चौहान को थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र, आरक्षक प्रदीप तिर्की को थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र, आरक्षक अशोक भगत को चौकी रघुनाथपुर से रक्षित केंद्र भेजा गया है।

इसके अलावा आरक्षक सुनील कनौजिया को थाना मणिपुर से यातायात शाखा, आरक्षक दिनय सिंह आयाम को महिला थाना से यातायात शाखा तथा यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक अंकित चौहान, आरक्षक लालजीत निकुंज, आरक्षक संत कुमार पैकरा और आरक्षक संजीत मिर्रे को रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *