ED BIG ACTION: KK Srivastava’s assets worth crores attached in Rs 15 crore fraud case
ED BIG ACTION: रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लाड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके की 3.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यहीं नहीं ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने गुरूवार को विशेष कोर्ट में केके श्रीवास्तव के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दाखिल की।
CG BIG NEWS : पूर्व सीएम भूपेश के करीबी केके श्रीवास्तव पर गिरी गाज, ED ने दर्ज किया केस

