Jhiram Ghati Case: TS Singh Deo’s major statement ahead of the NIA court’s verdict.
जगदलपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में 31 अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट का फैसले आने की उम्मीद है. इस फैसले से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने घटना के दिन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे खुद इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं, और जगदलपुर पहुंचकर NIA के सामने अपनी आंखों देखी घटना का बयान दर्ज करा चुके हैं.
Jhiram Valley Case: NIA की विशेष अदालत में अंतिम सुनवाई पूरी, जानिए कब आयेगा फैसला
टीएस सिंहदेव के मुताबिक, घटना वाले दिन पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी लगभग शून्य थी. रास्ते में कहीं भी पर्याप्त फोर्स तैनात नहीं थी. उन्होंने कहा कि उनके बयान में घटना से जुड़े सभी अहम पहलुओं को दर्ज कराया गया है. सिंहदेव ने कहा कि अगर जांच और फैसले में इन तथ्यों को जगह मिलती है, और इस घटना के लिए जिम्मेदारी भी तय होती है, तभी पीड़ितों और कांग्रेस नेताओं को न्याय मिलने का संतोष होगा.

