BREAKING CG NEWS

Nepal Flood Tragedy:नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ की बेटी लापता! BJP नेता की बेटी डॉ. मीना से अब तक संपर्क नहीं

Share this

Nepal Flood Tragedy: Daughter of Chhattisgarh missing in Nepal floods! No contact yet with Dr. Meena, daughter of a BJP leader.

Nepal Flood Tragedy: अंबिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर 25 अगस्त को आई भीषण बाढ़ त्रासदी के बाद अंबिकापुर की बेटी और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। उनके परिवार और अंबिकापुर के लोग उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से परिजनों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

मूल रूप से अंबिकापुर की रहने वाली डॉ. मीना गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम के एल्डरमैन करताराम गुप्ता की पुत्री हैं। । डॉ. मीना छत्तीसगढ़ की इकलौती कैलाश मानसरोवर यात्री हैं, जो इस त्रासदी के बाद लापता हैं। वे 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। विश्व योगा फाउंडेशन के सद्गुरु के साथ करीब 77 लोगों का दल दिल्ली से काठमांडू गया था। 23 अगस्त को दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर ली थी।

आव्रजन कार्यालय में मौजूद था पूरा दल

25 अगस्त को दल के सभी सदस्य नेपाल-तिब्बत सीमा पर रसुवागढ़ी स्थित आव्रजन कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान तिब्बत के ग्यिरोंग क्षेत्र से आई बाढ़ ने वहां स्थित तीन मंजिला इमारत को धराशायी कर दिया। इसके बाद से डॉ. मीना सहित पूरा दल लापता है।

डॉ. मीना ने अपने पिता करताराम गुप्ता को भी इस यात्रा पर साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। रक्षाबंधन पर बेटी से दिल्ली में मिलने की इच्छा से करताराम गुप्ता भी दिल्ली में ही हैं। इसी दौरान उन्हें बाढ़ और बेटी के लापता होने की जानकारी मिली।

ममता मित्तल के पति प्रवीण मित्तल ने बताया कि सद्गुरु के दल में 77 लोग शामिल थे और बाढ़ आने के समय सभी आव्रजन कार्यालय में ही मौजूद थे। नेपाली सेना से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ में लापता 58 विदेशी नागरिक मिल चुके हैं, लेकिन इनमें डॉ. मीना का नाम नहीं है।

मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल हो रही, संपर्क नहीं

परिजनों के मुताबिक डॉ. मीना के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल हो रही है, लेकिन प्रभावित क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह बाधित होने के कारण इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अंबिकापुर से दिल्ली तक परिवार लगातार उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहा है। डॉ. मीना के पति भी चिकित्सक हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। उनका पूरा परिवार इंग्लैंड में रहता है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *