पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : मुख्यालय मैनपुर से 32 किमी दूर राजापड़ाव वनांचल ग्राम शुक्लाभाठा के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार तारक बच्चों की पढ़ाई को रोचक व मनोरंजक बनाने के लिये विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्री का निर्माण कर पढ़ा रहे है वे अपनी ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास में इन सामग्रियों का भरपूर उपयोग कर रहे हैं, बच्चों यदि कोई चीज पसन्द है तो वह है खेल शिक्षक गणित को खेल बनाकर बच्चों को गणित खेल का आयोजन कर रहे है और बच्चे खेल खेल में गणित की अवधारणा को सिख रहे है, विज्ञान को रोचक बनाने के लिये आओ विज्ञान से दोस्ती करें के लिये बच्चों पारम्परिक खिलौना बनाकर व बच्चों से बनवाकर पढ़ा रहे हैं शिक्षक के द्वारा किये जा रहे नवाचार के लिये पीएलसी टीम राजा पड़ाव बनाया गया है जिसमे शामिल शिक्षक चमेली तीरधारी, टिकेश तारक, भूपेंद्र देवांगन, शंकर मरकाम इस कोरोना काल मे बच्चों की पढाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिये ऑनलाइन व मोहल्ला क्लास का संचालन कर रहे साथ ही बच्चों को ऑनलाइन नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
आदिवासी वनांचल क्षेत्र के बच्चें खेल खेल में सिख रहे है गणित और विज्ञान की अवधारणाएं

