BREAKING CG NEWS

CM Vishnu Deo Sai: दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, बोले- नेपाल में छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग मिसिंग

Share this

CM Vishnu Deo Sai: CM Sai returns from Delhi visit; says some people from Chhattisgarh are also missing in Nepal.

रायपुर: दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री एक दिन के दिल्ली प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पाई थी। ऐसे में कल नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री को मुलाकात के लिए समय दिया था। जिसके बाद रात में दोनों नेताओं के बीच सौजन्य मुलाकात हुई।

नए स्थान तलाशें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बदले जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का मामला है। नितिन नबीन फिलहाल छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी हैं, लेकिन अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में कोई न कोई संगठन प्रभारी रहेगा ही।

 

वहीं 4 नगर निगमों में होने वाले चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सभी जगह अच्छा काम हो रहा है। जहां भी आने वाले समय में चुनाव होंगे सभी जगह बीजेपी की अच्छी जीत होगी। इसके साथ ही नेपाल में आई बाढ़ पर सीएम साय ने कहा कि नेपाल में बाढ़ का भारी कहर है। इसमें हमारे देश और प्रदेश से भी कुछ लोगों के मिसिंग का समाचार है। हम इस पर संवेदना व्यक्त करते हैं। टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं, जिनको जिस तरह की आवश्यकता होगी उस नंबर पर अवगत कराएंगे तो निश्चित तौर पर सरकार उनकी सहायता करेगी। Also Read – फॉस्टर केयर से बच्चे को मिला नया परिवार, सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *