- 15 करोड़ 16 लाख 85 हजार का भूमिपूजन, भूमिपूजन करने मातृशक्ति को किया आगे
तापस सन्याल/ रिसाली : मेरी कोशिश है कि नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम प्रदेश का बेहतर निगमों मे से एक हो। उक्त बाते प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही। वे शनिवार को रिसाली निगम क्षेत्र के 6 स्थानों पर कुल 15 करोड़ 16 लाख 85 हजार रूपए के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। जिसमें से 207.84 लाख निगम और 1309.01 लाख लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वे घोषणा करने की राजनीति नहीं करते। उनकी सोच है कि निगम क्षेत्र के नागरिकों को अलग से अस्पताल और बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए काॅलेज की सुविधा हो। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर वे बजट में शामिल किया। गृहमंत्री ने कहा कि रिसाली निगम का गठन महज एक वर्ष हुआ है। इसमें 8 माह कोरोना काल में शामिल हैं इसके बाद भी अब तक क्षेत्र में 40 करोड़ का विकास काम हो चुका है। उद्बोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे किसी तरह की कमी नहीं होने देंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, विशेष अतिथि प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू थे। इस अवसर पर एल्डरमेन संगीता सिंह, डोमार देशमुख, विलासराव बोरकर, अनुप डे, प्रेमचंद साहू, तरूण बंजारे, कीर्तिलता वर्मा, फकीर राम ठाकुर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पूर्व पार्षद नरेश कोठारी, केशव बंछोर, जाकिर अहमद, चंद्रकांत कोरे आदि उपस्थित थे।
आर्शीवाद चाहिए आपका
मौजूदा राजनीति पर प्रहार करते गृहमंत्री ने कहा कि मुझे लेनदेन की राजनीति पसंद नहीं। मेरे कार्यकर्ता या पार्षद से इस तरह की शिकायत है तो वे तत्काल बताए उन्हे सुधारना भी अच्छी तरीके से आता है। मंत्री ने कहा कि उन्हे केवल नागरिकों का आर्शीवाद चाहिए। विकास करने की जिम्मेदारी उनकी है।
मातृशक्ति से कराया भूमिपूजन
भूमिपूजन कार्यक्रम रिसाली निगम क्षेत्र के मैत्रीकुंज, आशीष नगर, इस्पात नगर, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा व नेवई में हुआ। गृहमंत्री ने नवदुर्गा के प्रतीक मानते हुए पूजन कार्यक्रम 9 महिलाओं से संपन्न कराया।
मंगल भवन का अवलोकन
कार्यक्रम की शुरूआत गृहमंत्री ने मैत्रीनगर में बने मंगलभवन का अवलोकन कर किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के अलावा रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, गोपाल सिन्हा, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
भूमिपूजन एक नजर में
क्षेत्र राशि लाख में
मैत्रीकुंज – 113.81
सौंदर्यीकरण कार्य – 250.08
आशीष नगर – 197.49
इस्पात नगर – 99.62
टंकी मरोदा – 86.18
स्टेशन मरोदा – 384.00
नेवई – 384.95