रायपुर: रविवार को रतनपुर पेन्ड्रा मार्ग पर स्थित बासाझाल गांव का पुल टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन का कहना है कि पुल काफी पुराना हो चुका था। अधिक भार पड़ने के कारण उसकी पुलिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके आवागमन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक अस्थायी पुल तैयार कराया है। हालांकि इस वैकल्पिक पुल तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों को आवागमन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल सभी वाहनों और लोगों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एप्रोच रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिससे आवागमन पूरी तरह सुचारु हो सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

