प्रांतीय वॉच

स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं का आयोजन समिति ने किया सम्मान

Share this
  • चिकित्सक ,स्टाफ नर्स, सिस्टर्स, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मी सहित 50 से अधिक  योद्धाओं का हुआ सम्मान

अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर कोरोना वायरस संक्रमण की लड़ाई में सबसे आगे डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स ,लैबटेक्नीशियन सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ को उनके सेवाभावी कर्तव्य के लिए फुटबॉल क्लब आयोजन समिति ने सम्मान समारोह आयोजित कर कोरोना वॉरियर्स से सम्मानित किया। आयोजन संयोजक सुशील पोटाई ने बताया कि सविधान पुरुष ठा रामप्रसाद पोटाई स्मृति कप आयोजन समिति ने शासकीय कोमल देव चिकित्सालय के सभाकक्ष में कोरोना महामारी मे   फ्रंटलाइन योद्धा बनकर  कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर,  सिस्टर्स नर्स, सफाई कर्मी,लैब टेक्नीशियन  को आयोजन अध्यक्ष नितिन पोटाई सदस्य अनु जनजाति आयोग के मुख्य आतिथ्य, डॉ आर सी ठाकुर  सर्जन नेत्र विभाग की अध्यक्षता में कोरोना वॉरियर्स से सम्मानित किया गया ।समारोह में डॉ आर सी ठाकुर  ने अपने अनुभव बताए  की जब समस्या अनजान   हो और जीतने के लिए लड़ाई की तैयारी करना हो तो उस  समय  विपरीत परिस्थिति बना रहता है ।  शुरुआती दौर में कोरोना महामारी के समय हमारे सामने  ऐसी ही परिस्थिति निर्मित रही। शासन से हर दिन नई गाइडलाइन मे नए संसाधन और तकनीक  के साथ विकल्प के तौर पर  समस्या का समाधान कैसे निकाल कर बेहतर इलाज किया जाए जाए, इस पर सारा ध्यान केंद्रित था। हमारे मेडिकल स्टाफ की जितनी भी तारीफ की जाए कम है जो अपनी जान जोखिम में डालकर मानव सेवा के लिए समर्पित रहकर फ्रंट लाइन में डटे रहे । कोविड  हॉस्पिटल सेंटर प्रभारी डॉ लोकेश देव ने बताया कि जब भी कोरोना पॉजिटिव की खबर आती थी तो  दहशत  और भय का वातावरण बना रहता था कि परिस्थिति कितना विकराल रूप लेगी। खुद को बचाते हुए ग्रसित व्यक्ति की इलाज   के लिए आठ- आठ घंटे पीपीटी किट में रहना बड़ी चुनौती थी ।सभी चिकित्सक दल द्वारा एकजुटता का विशाल उदाहरण प्रस्तुत किया और इसका परिणाम यह रहा कि जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं डॉ जे एल उईके  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कुशल नेतृत्व में   पूरी टीम के सहयोग से कांकेर  जिला कोविड सेंटर  बेहतर उपचार के लिए राज्य  मे दूसरे स्थान के लिए  सम्मानित हुआ। आयोजन अध्यक्ष नितिन पोटाई ने कहा कि हमें गर्व होता है कि हम फ्रंटलाइन  योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं ।आपकी सेवा के लिए निर्वहन किया  दायित्व अतुलनीय है। आपके  द्वारा मानव सेवा के प्रति किए गए कार्य राज्य में जिले को नई पहचान दी है । सभी कोरोना योद्धाओं को आयोजन समिति की ओर से हार्दिक बधाई एवं आयोजन समिति कृतज्ञता व्यक्त करती है। आयोजन में स्टाफ नर्स खिलेश्वरी साहू और उमेश्वरी सिन्हा ने अपने अनुभव बताते  कि विषम परिस्थितियों में सकारात्मक सोच के साथ समाधान लक्ष्य  की ओर बढ़ते रहना कठिन अवसर था। मार्गदर्शक  चिकित्सा अधिकारी’  कुशल डॉक्टर और प्रशासनिक समन्वय के साथ सभी चिकित्सक दल महामारी से लोगों को बचाने  कार्य  करते सफल रहे। समारोह में अतिथि नितिन पोटाई  ने सभी फ्रंटलाइन पचास से अधिक  योद्धाओं को सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र भेंट किया । सम्मान समारोह में नितिन पोटाई सदस्य अनु जनजाति आयोग, सचिव अनुपम जोफर, संयोजक सुशील पोटाई, उपाध्यक्ष चाकेश्वर गढ़पाले, शिव भान सिंह ठाकुर, राजकुमार चोपड़ा, आयोजन सदस्य ओम प्रकाश सेन ,आशीष पटेल ,कोमल देव हॉस्पिटल के डॉ आर सी ठाकुर , डॉ लोकेश देव ,डॉ विजय लाल उसेंडी, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ प्रीति पैकरा, डॉ समीक्षा मेश्राम, डॉ अन्नू सिंह, मिथिलेश सोनबेर, टिकेश कटेंद्र,  लैब टेक्नीशियन दिनेश ठाकुर, तामेश्वर साहू, वार्ड बॉय राजीव मंडावी सहित चिकित्सालय के सिस्टर ,स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *