Noida Aranya Society Fire: नोएडा। सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (AC) में धमाके की वजह से आग लगी है।
सूचना पर आनन-फानन में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और बचाव व आग बुझाने के काम की निगरानी कर रहे हैं। नोएडा पुलिस के अनुसार, सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन को अरण्या सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर सर्विस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और आग बुझाने का काम शुरू किया।

