BREAKING CG NEWS

धर्मान्तरण और घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा– अश्विनी उपाध्याय

Share this

रायपुर। स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं प्रखर अधिवक्ता स्व. कमलनारायण शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित वार्षिक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन 26 जून 2026 को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विषय *सुरक्षित भारत – चुनौतियाँ एवं समाधान* रखा गया।

Read more:- 595 अवैध पार्किंग पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NHAI का बड़ा एक्शन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में धर्मान्तरण और घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, *ना बाइबिल से, न कुरान से, भारत चलेगा संविधान से।* उन्होंने कहा कि कानून के शासन और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा ही देश की एकता को मजबूत कर सकती है। उन्होंने भ्रष्टाचार को सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी बाधा बताते हुए इसे खत्म करने के लिए ठोस नीतियों और जनसहभागिता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री दीपक तिवारी , श्री अनुराग पांडेय एवं स्व. कमलनारायण शर्मा की पुत्री श्रीमती सविता पाठक व उपस्थित रहीं।

समारोह में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनमें स्व. मोतीलाल त्रिपाठी, स्व. नारायणदास राठौर, स्व. वल्लभदास गुप्ता, स्व. सरदार सुंदर सिंह, स्व. जगन्नाथराव नायडू, स्व. पारसराम सोनी, स्व. छेदीलाल दुबे, स्व. कुंजलाल मिश्रा एवं अन्य के वंशज शामिल रहे।

विधि सेवा के क्षेत्र मेंअधिवक्ता श्री विनोद प्रधान, श्री बृजेशनाथ पांडेय एवं श्रीमती रूपाली शर्मा तथा पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रशांत शर्मा एवं श्री रामअवतार तिवारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया।

 

इस अवसर पर संस्था प्रमुख सुषमा तिवारी, संरक्षक अजय शर्मा, सचिव ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक, अधिवक्ता, शिक्षक, छात्र, बुद्धिजीवी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *