BREAKING CG NEWS

Guru Randhawa Gym Firing: गुरु रंधावा के जिम के बाहर 7 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी का दावा

Share this

Guru Randhawa Gym Firing: पश्चिमी दिल्ली। राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने जिम को निशाना बनाते हुए करीब सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने जिम के बाहर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से जिम के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Read more:- KHAN SIR FIRING CASE: खान सर को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

ऑडियो में बिश्नोई गैंग से जुड़े नामों का दावा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वहीं एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस ऑडियो में खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाला अनिल पंडित नामक व्यक्ति कथित रूप से यह कहता सुनाई दे रहा है कि गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग इसलिए कराई गई क्योंकि उनकी अभिनेता सलमान खान से नजदीकियां बढ़ रही थीं और सलमान खान गैंग का दुश्मन है। हालांकि वायरल पोस्ट और ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *