ED RAID: जालंधर। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नये शिरे से जांच शुरू कर दी है। 100 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी केस में ईडी ने पंजाब सहित कई जगहों पर छापामारी की।
कई जिलों में चल रही कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, ED की यह तलाशी पंजाब के जालंधर व लुधियाना और उत्तर प्रदेश के बरेली व नोएडा सहित कुल छह ठिकानों पर चल रही है। जांच के दायरे में आई इन जगहों में मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ के अलावा, उससे संबंधित अन्य लोगों और संस्थाओं के आवासीय व व्यावसायिक दफ्तर शामिल हैं।
Read more:- ED RAID BREAKING: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर ED की रेड
मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच के तहत की जा रही है। तलाशी के दौरान दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

