BREAKING देश दुनिया वॉच

ED RAID BREAKING: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर ED की रेड

Share this

ED RAID BREAKING: कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर छापा मारा है।  बताया जा रहा है कि ED अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर में प्रवेश कर जांच शुरू की। हालांकि छापेमारी किस मामले में की गई है, इसे लेकर एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाल ही में बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिला है, जिससे राज्य की सियासत पहले से ही गरमाई हुई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *