BREAKING CG NEWS

BIHAR POLITICS: राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मां से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव

Share this

BIHAR POLITICS : पटना। बिहार की राजनीति में सुरक्षा कटौती को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को एक और अहम तस्वीर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उनसे मिलने पहुंचे। राबड़ी आवास पर तेज प्रताप की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं के बीच पारिवारिक एकजुटता का संदेश भी दिया।

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मां का हालचाल जाना और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में हाल ही में बदलाव किया गया है। सरकार की समीक्षा के बाद दोनों नेताओं की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राजद नेताओं ने इस फैसले का विरोध जताते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से जोड़कर देखा है।

तेज प्रताप की मुलाकात ने खींचा ध्यान

ऐसे समय में जब सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दे राजनीतिक केंद्र में हैं, तेज प्रताप यादव का राबड़ी आवास पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।उन्होंने परिवार के सदस्य के तौर पर मां की सेहत की जानकारी ली और कुछ समय उनके साथ बिताया।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *