Vaibhav Suryavanshi Selected in Team India: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का एलान कर दिया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स की टीम में भी वैभव को जगह मिली है।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की बल्लेबाजी बीते दो साल में दिखाई है उसे देखते हुए उनके नाम के कयास लगाए जा रहे थे। सेलेक्टर्स भी उन पर नजरें रखे हुए थे और अब उनका टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना सच होता दिख रहा है। वह टीम इंडिया में आ गए हैं।

