BREAKING CG NEWS

CG Suicide News: 15 दिन में एक ही होटल के 2 कर्मचारियों की मौत, सुसाइड या साजिश?

Share this

CG Suicide News: मोहला-मानपुर. मोहला के फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद रसोई में फंदे से लटका हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आत्महत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

24 मई को मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 मई को इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था. उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब होटल के दूसरे कर्मचारी की मौत ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. एक ही होटल के दो कर्मचारियों की लगातार हुई संदिग्ध मौतों के बाद दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *