CG NEWS बिलासपुर वॉच

DK Shivakumar Oath Ceremony: राहुल-खड़गे की मौजूदगी में कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार

Share this

DK Shivakumar Oath Ceremony: नई दिल्ली। आठ बार विधायक रहे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी. के शिवकुमार आज लोकभवन में कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से नेतृत्व का वह हस्तांतरण पूरा हो गया, जो पिछले सप्ताह शुरू हुआ था। कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने आज लोक भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले, अपनी मां गौरम्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

13 मंत्रियों के साथ शिवकुमार का शपथ ग्रहण

डीके शिवकुमार के साथ , 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है। वहीं अन्य नामों में यतींद्र सिद्धारमैया, यू.टी. खादर, एम.बी. पाटिल, के.जे. जॉर्ज, के.एच. मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियंका खड़गे, ईश्वर खंड्रे, बायराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल शामिल हैं।

शपथ ग्रहण में राहुल और खड़गे हुए शामिल

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को बेंगलुरु में डीके शिवकुमार के शाम 4:05 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पार्टी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजनीतिक सामाजिक समीकरणों तथा 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और अहिंदा तीनों समुदायों से नेताओं को मौका मिल सकता है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *