BREAKING CG NEWS

CG NEWS: मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से लगी भीषण आग

Share this

CG NEWS: रायपुर। आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जहां बायलर फटने से भीषण आग लग गई। लोगों ने धुआं लपटें क‌ई किमी दूर तक देखा ‌ । यह घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग बुझाने और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *