BREAKING CG NEWS

Twisha Sharma Case: CBI जांच के बीच गवाह पर हमला, समर्थ के दोस्तों पर गंभीर आरोप

Share this

Twisha Sharma Case: नई दिल्ली। भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा केस में सीबीआई जांच के बीच साक्ष्य एकत्रित करने में एक गवाह के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित समर्थ के दोस्तों ने उसे पीटा है। जबकि मारपीट के मामले में आरोपित पक्ष का दावा है कि युवक ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर शराब के नशे में हंगामा किया था।

दोनों पक्षों ने कटाराहिल्स थाने में की शिकायत

दरअसल, यह पूरी घटना 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित नीरज दुबे के अनुसार, वह गिरिबाला सिंह के घर के पास ही सांची पार्लर संचालित करता है। त्विषा केस में साक्ष्य बरामदगी के दौरान पुलिस ने उसे गवाह बनाया था। शनिवार को उसी क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में वह शराब के नशे में पहुंचा था।

गवाही न देने का दबाव बनाते हुए की मारपीट

जहां 4 से 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों का साफ तौर पर कहना था, “तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है?” गवाही न देने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने नीरज दुबे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद दोनों ही पक्षों ने कटाराहिल्स थाने में शिकायत की।

वहीं थाना प्रभारी सुनील दुबे का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक ने शनिवार को ही नीरज द्वारा हंगामा करने की शिकायत की थी। जबतक उसे बुलाकर पूछताछ करते उसके पहले उसने यह आरोप लगाया है, फिलहाल जांच की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *